विजन एकेडमी संस्थान में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

2026-06-05

विजन एकेडमी संस्थान में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अजमेर, 06 जून 2026। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से विजन एकेडमी संस्थान, अजमेर में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में यातायात पुलिस विभाग के अधिकारियों श्री किशोर कुमार (सहायक उपनिरीक्षक, यातायात) श्री सोहन लाल (हेड कांस्टेबल, यातायात) तथा श्री नन्द किशोर (कांस्टेबल, यातायात), अजमेर ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक संकेतों, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के महत्व, सुरक्षित वाहन संचालन तथा यातायात नियमों के पालन की जानकारी दी। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कैशलेस ट्रीटमेंट ऑफ रोड एक्सीडेंट विक्टिम्स योजना हिट एंड रन क्षतिपूर्ति योजना तथा गुड सेमेरिटन (Good Samaritan) योजना के बारे में विस्तार से बताया। यातायात पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रश्न पूछे तथा यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों को सुरक्षित यातायात व्यवस्था में अपनी भूमिका के प्रति भी जागरूक किया गया। संस्थान के निदेशक श्री हेमंत ढलवाल, सचिव श्री भरत कुमार तंवर एवं कोषाध्यक्ष श्री हरीश ढलवाल ने यातायात पुलिस विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों में अनुशासन, जिम्मेदारी एवं सामाजिक चेतना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अंत में विद्यार्थियों को स्वयं यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। मुख्य बिंदु सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी हेलमेट एवं सीट बेल्ट के महत्व पर जोर गुड सेमेरिटन योजना की जानकारी युवा वर्ग में यातायात जागरूकता सुरक्षित सड़क उपयोग का संकल्प

Back to News
💬